24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। गर्मी में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला अस्पताल के निर्देश में 4 से 10 मई तक फायर सेफ्टी सप्ताह मनाया जा रहा है। निर्देश के तहत राजकीय चिकित्सालय मे को माक ड्रिल हुई तथा आग जनी कर उससे बचाव की विधि बताई गईं एवं डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के तरीके सिखाए जा रहे हैं। उपजिला राजकीय चिकित्सालय परिसर में मॉक ड्रिल हुई। फायर सेफ्टी के उपायों का प्रदर्शन किया गया। फायरमेन निलेश पाटीदार ने आग बुझाने की तकनीक की जानकारी दी। लाइव डेमो कराया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आग लगने पर घबराहट नहीं होनी चाहिए। संयम रखना जरूरी है। सतर्कता से काम करना जरूरी है। समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता है। जनहानि से बचाव हो सकता है उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी की जानकारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्टाफ को आपातकाल के लिए तैयार करना है। उपकरणों के संचालन में दक्ष बनाना है। मरीजों, परिजनों को भी आग से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। सेफटी सप्ताह के आयोजन में उपखण्ड अधिकारी सुबोध सिंह, तहसीलदार रमेशचंद्र वडेरा, ब्लॉक चिकित्साधिकारी पंकज खांट, थाना प्रभारी मनीष खोईवाल मय जाब्ता के साथ पहुँचे। फोटो -8 एसएजी 1। आग लगने पर बचाव की जानकारी देते व ड्रिम हुई लगी आग को बुझाते हुए। जयदीप जोशी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “जान है तो जहान है” अभियान के तहत वाहनों पर लगाए रेडियम स्टिकर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश नगर पालिका ने गर्मी से राहत के लिए दो स्थानों पर शुरू की शीतल जल व्यवस्था