उदयपुर। उदयपुर के जिला प्रमुख हिम्मत सिंह झाला की कुल संपत्ति 100.87 करोड़ रुपए से अधिक है। इसमें उनके खुद के नाम 62.93 करोड़ रुपए और पत्नी के नाम 37.91 करोड़ रुपए की संपत्ति दर्ज है। बेटी के नाम भी 2.21 लाख रुपए की संपत्ति है। संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, झाला और उनकी पत्नी पर कोई देनदारी नहीं है। चल संपत्ति के मामले में हिम्मत सिंह झाला के पास 57.39 करोड़ रुपए और पत्नी के पास 34.86 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, अचल संपत्ति उनके नाम 5.53 करोड़ रुपए और पत्नी के नाम 3.04 करोड़ रुपए की है। 9 कंपनियों में शेयर, 34.59 करोड़ का निवेश चल संपत्ति के ब्योरे में सबसे बड़ा हिस्सा कंपनियों में निवेश का है। हिम्मत सिंह झाला ने 9 कंपनियों में कुल 34.59 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। वहीं, पत्नी के नाम कंपनियों में 22.46 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज है। फर्मों में कैपिटल बैलेंस के रूप में उनके नाम 18.79 करोड़ और पत्नी के नाम 8.94 करोड़ रुपए हैं। कंपनियों को दिए गए लोन और एडवांस की राशि भी उनके नाम 2.29 करोड़ तथा पत्नी के नाम 1.25 करोड़ रुपए है। बीमा पॉलिसियों में हिम्मत सिंह झाला के नाम 1.16 करोड़ और पत्नी के नाम 23.71 लाख रुपए हैं। बैंक खातों में उनके नाम 21.93 लाख, पत्नी के नाम 4.13 लाख और बेटी के नाम 2.13 लाख रुपए जमा हैं। नकदी के रूप में पति-पत्नी दोनों के पास 2-2 लाख रुपए हैं। खुद के पास 180 ग्राम सोना, पत्नी के पास 1.2 किलो वाहनों में हिम्मत सिंह झाला के पास एक बाइक दर्ज है। आभूषणों में उनके पास 180 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी है, जबकि पत्नी के पास 1.2 किलो सोना और 4 किलो चांदी के जेवर हैं। दिल्ली से उदयपुर तक जमीन और कमर्शियल प्रॉपर्टी अचल संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, हिम्मत सिंह झाला के नाम 5.53 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 1.71 करोड़ रुपए मूल्य की जमीनें और प्लॉट शामिल हैं। नई दिल्ली के घिटोरनी गांव और मावली क्षेत्र में कुल 1.5961 हेक्टेयर जमीन, घिटोरनी में दो प्लॉट और उदयपुर में दो प्लॉट उनके नाम दर्ज हैं। इसके अलावा उदयपुर जिले की मावली तहसील के आसोलिया की मादड़ी में 1.75 करोड़ रुपए मूल्य की कमर्शियल बिल्डिंग है। पत्नी के नाम 3.04 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति दर्ज है। इसमें नई दिल्ली के घिटोरनी गांव में 1.12 करोड़ रुपए मूल्य की 0.0422 हेक्टेयर जमीन शामिल है। टोंक जिले के निवाई में 0.0147 हेक्टेयर के दो प्लॉट हैं, जिनकी कीमत 17 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा आसोलिया की मादड़ी, मावली में 0.8356 हेक्टेयर क्षेत्र में 1.75 करोड़ रुपए मूल्य की कमर्शियल बिल्डिंग पत्नी के नाम है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में पंचायत समितियों की प्रधान कुर्सी पर आज फैसला, वल्लभनगर में भाजपा की पूनम मेनारिया निर्विरोध; 19 समितियों में मुकाबला नैनवां प्रधान चुनाव में विधायक अशोक चांदना पर FIR, बैरिकेड्स हटाकर गाड़ी पंचायत समिति में ले जाने की कोशिश का आरोप