उदयपुर। नगर निगम उदयपुर सहित नगर पालिका कानोड़ और मावली में शुक्रवार को द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने आधुनिक पुलिसिंग, रणनीतिक सुरक्षा प्रबंधन और व्यापक निगरानी के साथ मतदान प्रक्रिया को भयमुक्त माहौल में पूरा कराया। पुलिस के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कानून-व्यवस्था बिगड़ने अथवा आचार संहिता उल्लंघन की कोई शिकायत सामने नहीं आई। तीनों निकायों के 453 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। इनमें नगर निगम उदयपुर के 413, कानोड़ के 20 और मावली के 20 मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक बूथ पर 1 हैड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 1 होमगार्ड तैनात रहा। सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित 88 क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया। 45 मोबाइल पार्टियों ने संभाला मोर्चा किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए 45 क्विक रिस्पॉन्स मोबाइल पार्टियां मैदान में रहीं। उदयपुर में 40, कानोड़ में 2 और मावली में 3 मोबाइल पार्टियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय करते हुए संवेदनशील और वल्नरेबल क्षेत्रों में लगातार गश्त की। इन टीमों में पुलिस अधिकारियों के साथ हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और होमगार्ड का जाब्ता तैनात रहा। वहीं 12 सुपरवाइजरी अधिकारियों ने फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की। 190 जवान रिजर्व, कंट्रोल रूम पर RAC का पहरा आपात स्थिति से निपटने के लिए तीनों निकायों में कुल 160 जवानों का रिजर्व बल रखा गया। इसमें उदयपुर के लिए 100, कानोड़ के लिए 30 और मावली के लिए 30 जवान शामिल रहे। रिजर्व बल के साथ रॉयट ड्रिल उपकरण और गैस पार्टी के वाहन भी तैयार रखे गए। जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर 75 जवानों की 3 स्ट्राइकिंग पार्टियां तैनात रहीं। इसके अतिरिक्त रेंज रिजर्व के तहत 75 जवानों की 2 RAC कंपनियां भी हाई अलर्ट पर रखी गईं। मतदान से पहले ही पुलिस ने कस दिया था सुरक्षा का शिकंजा शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन किया गया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आग्नेयास्त्रों और घातक हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लागू रहा। वहीं सादा कपड़ों में तैनात जिला विशेष शाखा (DSB) की टीमों ने चुनावी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। EVM अब स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा में मतदान समाप्त होने के बाद EVM को निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचाया गया। तीनों निकायों के स्ट्रांग रूम पर सशस्त्र पुलिस बल का कड़ा पहरा लगाया गया है। पुलिस अब EVM की सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम की निगरानी पर फोकस कर रही है। द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने पुलिस अधिकारियों, जवानों, होमगार्ड, RAC और प्रशासनिक अमले की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने उदयपुर, कानोड़ और मावली के मतदाताओं का भी आभार जताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। 453 बूथ, 88 क्रिटिकल केंद्र, 45 मोबाइल पार्टियां और 190 रिजर्व जवान—उदयपुर पुलिस की इस बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था ने मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मिनी पाकिस्तान बयान ने किया बेकफायर, उल्टे पांव लौटे विधायक फतहसागर की लहरों से जापान के एशियन गेम्स तक पहुंचे हर्षवर्धन, अब तिरंगे के लिए लगाएंगे दांव