उदयपुर, 26 दिसंबर। प्रदेश में खाद, यूरिया और डीएपी की गंभीर किल्लत ने किसानों की कमर तोड़ दी है। रबी सीजन के बीच खेतों में फसल बचाने के लिए जूझ रहा अन्नदाता आज सरकारी व्यवस्थाओं की विफलता का शिकार बन गया है। इस मुद्दे को लेकर उदयपुर देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। चौधरी ने कहा कि जो किसान देश की थाली भरता है, वही आज खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। कड़ाके की ठंड में रात-रातभर सहकारी समितियों और गोदामों के बाहर कतारों में खड़े किसान सरकार की संवेदनहीनता की तस्वीर पेश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इससे बड़ी प्रशासनिक नाकामी और क्या हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर वितरण की जिम्मेदारी निभाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। हालात यह हैं कि किसानों को तय मात्रा से कम यूरिया मिल रहा है, जबकि कालाबाजारी करने वालों के गोदाम भरे पड़े हैं। चौधरी ने इसे केवल कुप्रबंधन नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार करार दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द हालात नहीं सुधारे, तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा और आने वाले समय में खाद्यान्न संकट गहराएगा। उन्होंने मांग की कि खाद-यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो और किसानों को राहत दी जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अन्नदाता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 72वीं राजस्थान राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने किया उद्घाटन एसआईआर की नई ड्राफ्ट सूची पर कांग्रेस की पैनी नजर, बूथ स्तर तक जांच के निर्देश