उदयपुर, 26 दिसंबर। जिला कबड्डी संघ उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित 72वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने भगवान हनुमान जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में विभिन्न जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपने-अपने जिलों के ध्वज के साथ बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। मंचासीन रहे कई गणमान्य अतिथि मार्च पास्ट के दौरान मंच पर आयोजन समिति के चेयरमैन प्रमोद सामर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह पंवार, जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा, आयोजन सचिव जालमचंद जैन, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनोद साहू, समाजसेवी जयंतीलाल राठौड़, रोशन पटेल, राजस्थान कबड्डी संघ के सचिव अब्दुल जब्बार एवं कोषाध्यक्ष कैलाश सैनी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन, सत्यनारायण सिंह एवं श्यामसुंदर शर्मा ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी पाग एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक पगारिया ने किया। 34 जिलों की टीमें, 1000 से अधिक खिलाड़ी मैदान में जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि उद्घाटन के पश्चात सभी खिलाड़ियों का वजन कराया गया तथा ड्रा निकालकर टीमों के ग्रुप बनाए गए, जिसके बाद प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत हुई।आयोजन समिति के चेयरमैन प्रमोद सामर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो वह निसंकोच आयोजन समिति को अवगत कराए। उन्होंने खिलाड़ियों से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की टीम सहित राज्य के 34 जिलों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 1000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। पहले राउंड के परिणाम – पुरुष वर्ग अजमेर ने धौलपुर को 22 अंकों से हराया हनुमानगढ़ ने झालावाड़ा को 32 अंकों से पराजित किया सिरोही ने पाली को 15 अंकों से हराया टोंक ने झुंझुनूं को 11 अंकों से मात दी राजसमंद ने जालोर को 7 अंकों से शिकस्त दी सीकर ने बूंदी को 15 अंकों से हराया राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की टीम ने बूंदी को 27 अंकों के बड़े अंतर से हराया महिला वर्ग के मुकाबले नागौर ने राजसमंद को 34 अंकों से हराया चूरू ने कांटे के मुकाबले में बीकानेर को 5 अंकों से पराजित किया सिरोही ने बूंदी को 42 अंकों से एकतरफा मात दी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की टीम ने अजमेर को 26 अंकों से हराया बाड़मेर ने जोधपुर को 10 अंकों से शिकस्त दी कबड्डी के मुकाबले देर रात तक जारी रहे, जबकि दूसरे राउंड के मुकाबले शनिवार सुबह 8 बजे से खेले जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संरक्षित रेल संचालन पर फोकस: उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट रेलकर्मी सम्मानित खेतों में हाहाकार, गोदामों में कमी नहीं: खाद-यूरिया संकट पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला