उदयपुर, 26 दिसंबर। राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा जारी एसआईआर प्रक्रिया के अगले चरण को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी सतर्क मोड में आ गई है। अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत (ASD) मतदाताओं की सूची और नई ड्राफ्ट मतदाता सूची की गहन जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षगण नई ड्राफ्ट सूची का गहन अध्ययन करें, जमीनी स्तर पर उसकी सत्यता परखें और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के निरंतर संपर्क में रहकर प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रस्तुत करें। मीणा ने अब तक एसआईआर प्रक्रिया के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ASD सूची को बूथ स्तर तक जांचा जाए। यदि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत दर्शाया गया है, तो उसकी सूचना तुरंत जिला कांग्रेस कमेटी को दी जाए, ताकि निर्वाचन विभाग से समन्वय कर त्रुटियों का समय रहते सुधार कराया जा सके। नई ड्राफ्ट सूची को लेकर उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि बीएलए के साथ सूची साझा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और किसी भी प्रकार का बोगस नाम सूची में शामिल न हो। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूची की जांच पूरी कर कमियों की रिपोर्ट देना अनिवार्य बताया गया। बैठक में पीसीसी के निर्देशानुसार 27 दिसंबर से शुरू हो रहे जन-जागरण अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अभियान की रणनीति तय करते हुए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, पीसीसी सदस्य रामलाल गायरी, नवल सिंह चुंडावत, अर्जुन लाल मेनारिया, अमर सिंह झाला सहित अनेक ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेतों में हाहाकार, गोदामों में कमी नहीं: खाद-यूरिया संकट पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला आरपीएससी ने वर्ष 2026 की 16 भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया