24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भारतीय किसान संघ जिला के किसानों ने क्षेत्र के विधायक शंकरलाल डेचा को सरकार के नाम किसानों की फसल खराबा राशि जल्द जारी कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन संघ के जिला अध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार, संभाग संरक्षक देवग भाई जेठाना, संभाग जैविक प्रमुख नाथजी भाई बड़लिया, जिला प्रवक्ता एवं गलियाकोट अध्यक्ष लल्लूराम बिजोला, सागवाड़ा अध्यक्ष रतनजी भाई नवागांव, ओबरी तहसील उपाध्यक्ष नाथू भाई डेचा, केवल भाई जेठाना आदि पदाधिकारियों ने शनिवार को विधायक शंकरलाल डेचा को उनके निवास पर जाकर सौंपा। इस दौरान उन्होंने विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि डूंगरपुर जिले में पिछले साल खरीफ फसल 2025 का किसानों का मुआवजा (फसल खराबा) 23.59 करोड़ रुपए, जो 77 हजार किसानों को मिलना है, वह जयपुर वित्त विभाग में प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने से अटका हुआ है। इसे जल्द जारी कर किसानों को राहत देने की मांग की गई।
इस पर विधायक ने जिला कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने किसान संघ के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे जयपुर जाकर कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री से चर्चा कर शेष किसानों को मुआवजा राशि दिलवाएंगे।
भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पिछले माह जिला कलेक्टर अंकित कुमार एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़ से भी इस संबंध में चर्चा कर ज्ञापन भेजा था। संघ का कहना है कि खरीफ फसल 2025 में जिले के किसानों का 50 से 70 प्रतिशत तक फसल खराबा दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक 50 प्रतिशत किसानों को भी मुआवजा जारी नहीं किया गया है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading