24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। उपखण्ड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने नगर के निकटवर्ती भीलूड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपखण्ड अधिकारी चारण ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता जांची। उन्होंने स्वयं भोजन चखकर उसकी पौष्टिकता और स्वाद को संतोषजनक पाया। साथ ही स्टाफ को स्वच्छता बनाए रखने और मेन्यू के अनुसार नियमित भोजन तैयार करने के निर्देश दिए। समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया।
ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति देखी। गाँव में साफ-सफाई की स्थिति ठीक न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी और अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
उपखण्ड अधिकारी ने अस्पताल के वार्डों और कक्षों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए दवाओं की उपलब्धता, साफ पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं मिलने पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई के उच्च मानकों का पालन किया जाए और शौचालयों को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाए।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विकास अधिकारी पं.स. हिराराम मेघवाल उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading