24 News Update सागवाड़ा, 1 सितम्बर(जयदीप जोशी)। नगर के महिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को महावीर इंटरनेशनल एपेक्स द्वारा हृदयाघात के समय प्राथमिक चिकित्सा सुलभ कराने हेतु जीवनरक्षक टेबलेट किट वितरित की गई।विद्यालय के प्राध्यापक शिवराम मोची ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के इंटरनेशनल डायरेक्टर (नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल) एवं वामा इंटरनेशनल के संस्थापक सदस्य, एसबीबीजे के पूर्व शाखा प्रबंधक अजीत कोठिया ने समस्त गुरुजनों को यह किट वितरित की।प्रारम्भ में कार्यवाहक संस्था प्रधान मुकेश कुमार भावसार ने बैंक प्रबंधन कोठिया का परिचय देते हुए विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया। कोठिया ने सभी गुरुजनों को रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सागवाड़ा में दी गई अपनी सेवाओं तथा महिपाल स्कूल से रहे घनिष्ठ बैंकिंग संबंधों को याद किया।कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों- बेबी किट वितरण, सेनेटरी नैपकिन वितरण, वृक्षारोपण, नेत्रदान, मरणोपरांत देहदान, रात्रि की ई-चौपाल, नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजन आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किट में एस्पिरिन 150 एमजी, सॉर्बिट्रेट 10 एमजी तथा एटोरवास्टेटिन 80 एमजी है, जो हृदयाघात के समय छाती के दर्द को कम करने और गोल्डन ऑवर में जीवन बचाने में सहायक है।इस अवसर पर बायपास सर्जरी, नेत्र लेंस प्रत्यारोपण, पेट व लीवर रोग और घुटना रोग के उपचार में महावीर इंटरनेशनल द्वारा दिए जाने वाले सहयोग की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अवनीश पंचाल, उमेश कुमार पाटीदार, रंजना पाटीदार, मयंक भट्ट, पीयूष पुरोहित, वीरेंद्र सिंह राव, निधि दीक्षित, योगेश सुथार, संदीप जोशी, विपुल भट्ट, सुंदरलाल, मोहम्मद शाकिर, विमलेश पाटीदार, पंकज पुरोहित, भूपेश भट्ट, कृष्ण लाल मीणा, सूरजमल डेंडोर, रेखा जैन, भरतलाल भागरिया, शीतल सुथार, जागृति शर्मा, हनी उपाध्याय, विरल जैन, पुष्पेंद्र सिंह राव, किशन सोमपुरा, रतनलाल रेबारी उपस्थित रहे। संचालन मुकेश कुमार भावसार एवं आभार पीयूष पुरोहित ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानव जीवन की सर्वोत्तम उपलब्धि शांति है- संत कीर्तिराम महाराज