24 News Update सागवाड़ा, 1 सितम्बर(जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग लोहारिया तालाब के सामने स्थित कान्हड़दासधाम रामद्वारा में चातुर्मास में शाहपुरा धाम के रामस्नेही संत कीर्तिराम महाराज ने आज के सत्संग में बताया कि मानव-जीवन की सर्वोत्तम उपलब्धि शांति है। जीवन में जो दौड़ है, वह इसी शांति के लिए है। कोई धन, पद, सत्ता, अधिकार के बल से शांति प्राप्त करना चाहता है, नहीं मिलती है। सच तो यह है कि शांति पाने के लिए बहुत सारे साधनों की आवश्यकता नहीं होती।संत ने कहा, शांत और सुखी हर कोई बन सकता है, जबकि धनवान हर कोई नहीं बन सकता। संत ने कहा है कि जो व्यक्ति बाहर से स्वयं को भरने की चेष्टा में है, वह अशांत है। जो अर्थ या पदार्थ विशेष में सुख की शोध करता है, वह सुख-दुःख रूपी दो तटों के बीच बहकर समाप्त हो जाता है। अपेक्षा है कि शांति के लिए अध्यात्म और भौतिकता के बीच संतुलन स्थापित किया जाए। संत ने कहा कि मानव को पदार्थ जगत में विजयी बनाया है। संत ने कहा- देह में परिवर्तन है। देह साधन है। मन प्रकृति की तरह बदलता रहता है। आत्म तत्व ही शाश्वत है। सनातन है। हम देह के दास बने बैठे हैं। आत्म-विस्मृति, अज्ञान की उपज है। अज्ञान का नाश करने वाली सत्ता गुरु है। हम इतने अशांत, व्यग्र एवं पदार्थ प्रिय हो गए हैं कि आत्म-प्रचार के लिए कुछ भी दाँव पर लगाने हेतु तैयार हैं। वैचारिक शुचिता नहीं है। इमेज मेकर पैसा लेकर इमेज बनाते हैं।भारत की सभ्यता सबसे प्राचीन है। सर्वप्रथम प्रतिशत, शून्य एवं दशमलव का ज्ञान विश्व को हमने दिया। कुरुक्षेत्र में आज भी 5000 वर्ष पुराना पेड़ है, जहाँ गीता सुनाई गई थी। संत ने कहा कि बुद्ध, नानक, महावीर आदि सभी महापुरुषों का दर्शन करुणा पर आधारित है। हम सबसे पहले मन पर काम करें। भौतिक सुंदरता या आकर्षणों पर पूरा ध्यान केंद्रित न करें। कोरोना काल में राहत देने वाले स्टे होम, कीप फिट, बी पॉजिटिव जैसे सूत्र वाक्य विश्व को दिए। पॉजिटिविटी से आशय है- यथार्थवादी बनें हम। जीवन आनंद अर्जित करने के लिए है। सत्य का ज्ञान अर्जित करने के बाद ही विराट सत्ता का साक्षात् एवं अपनी पूर्णता का बोध होता है। ज्ञान कहीं भी मिले, उसे ग्रहण कर लेना चाहिए। हम आध्यात्मिक बनें। नैसर्गिक जीवन जिएँ।संत प्रसाद वैभव वाडेल परिवार का रहा सत्संग में, प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा, बाबूलाल सेवक, विष्णु भासरिया, नाथू परमार, भारत शर्मा, सुरेश ठाकुर, विष्णु सेवक, मंजुला सोमपुरा के अतिरिक्त महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निकाय चुनाव: CM भजनलाल शर्मा ने सलूंबर के संभावित प्रत्याशियों से किया संवाद, दिया जीत का मंत्र महावीर इंटरनेशनल की एपेक्स की पहल, विद्यालय में अध्यापकों को किया जीवनरक्षक किट वितरित