24 News Update उदयपुर, 25 अप्रैल। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को शिल्पग्राम परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि 16 से 30 अप्रैल तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत इस अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत शिल्पग्राम के कलाविहार और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और सांस्कृतिक स्थलों को साफ-सुथरा एवं आकर्षक बनाए रखना है। अभियान के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिल्पकारों और कलाकारों ने मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में केंद्र से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, शिल्पकार एवं कलाकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे और स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 27वें विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर जनस्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर व्यापक मंथन 11 साल बाद शिकंजा: ईनोवा से लूट का फरार आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार, पहले ही 6 आरोपी जा चुके जेल, अब मास्टरमाइंड पकड़ा