24 News update जयपुर। राज्य सरकार ने फायर सेफ्टी मानकों की कमी के कारण सील किए गए व्यावसायिक भवनों को बड़ी राहत दी है। स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं को ऐसे भवनों को निर्धारित शर्तों के साथ डी-सील करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार फायर एनओसी या आवश्यक अग्निशमन उपकरण नहीं होने के कारण सील किए गए भवनों को तीन दिन के भीतर डी-सील किया जा सकेगा।हाल के महीनों में प्रदेश के कई शहरों में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पाए जाने पर होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, बार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई थी। कई भवनों को फायर एनओसी और पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने के कारण सील कर दिया गया था।नए आदेश के तहत भवन मालिकों को डी-सील किए जाने के बाद 30 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि में उन्हें अपने भवन में आवश्यक फायर फाइटिंग सिस्टम और सुरक्षा उपकरण स्थापित करने होंगे। इसके बाद नगरीय निकाय की फायर सेफ्टी शाखा से निरीक्षण करवाकर फायर एनओसी प्राप्त करनी होगी।सरकार ने स्पष्ट किया है कि डी-सील की अवधि केवल फायर सेफ्टी मानकों की पूर्ति के लिए दी जा रही है। इस दौरान संबंधित भवनों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं की जा सकेगी। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भवन में रेस्टोरेंट, होटल, क्लब, बार या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं तो उसे तत्काल दोबारा सील कर दिया जाएगा।आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि भवन मालिक 30 दिन की अवधि में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगवाते हैं या निर्धारित मानकों की पालना नहीं करते हैं तो नगरीय निकाय संबंधित भवन को पुनः सील करने की कार्रवाई करेगा।गौरतलब है कि हाल में विभिन्न राज्यों में आगजनी की घटनाओं के बाद फायर सेफ्टी मानकों को लेकर सख्ती बढ़ाई गई थी। इसी क्रम में राजस्थान के कई शहरों में भी बड़े होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और बारों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया था। अब सरकार ने सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ भवन मालिकों को सुधार का अवसर देने के उद्देश्य से यह राहत प्रदान की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिन में बहादुर बनकर बेचता था कंबल, रात को रमेश बनकर घोलता था नशा; ANTF ने 7 साल से फरार 25 हजार के इनामी को दबोचा न्यायिक मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर, रेलवे मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक