डूंगरपुर. डूंगरपुर शहर के शिवाजी नगर में बुधवार को एक सरकारी शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोरों ने 2.20 लाख रुपए नकद और करीब 2.50 लाख रुपए के जेवर चुरा लिए। घटना का पता शाम को चला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।चोरी का शिकार उमेश त्रिवेदी, जो सरकारी शिक्षक हैं और ड्यूटी एसडीएम कार्यालय डूंगरपुर में करते हैं, भू जल विभाग के पीछे रहने वाले हैं। वारदात के समय उमेश कार्यालय में थे, उनकी पत्नी निजी स्कूल में पढ़ा रही थीं और बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। दोपहर में कुछ समय के लिए घर आने के बाद उमेश वापस कार्यालय चले गए थे।सूने घर में चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी तोड़कर उसमें रखे नकद और जेवर ले लिए। शाम को घर लौटने पर उमेश को अलमारी खुली मिली और चोरी का पता चला।घटना की सूचना मिलते ही कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने मौके पर जमा होकर घटना की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस से एएसआई अशोक कुमार और टीम मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की।पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों के बयान के आधार पर कुछ नकाबपोश युवकों की तलाश कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आसींद: नेशनल हाईवे पर ट्रक से टक्कर, चाय व्यापारी और पत्नी की मौत, बेटा-बेटी और बहू घायल ग्राहक पंचायत ने मंत्री सुमित गोदारा का किया स्वागत, उपभोक्ता हितों को लेकर सौंपा ज्ञापन