24 News Update जयपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा बेगलुरू स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग हेतु नॉन इण्टलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 16534, बेगलुरू-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 02.08.26 को बेगलुरू के स्थान पर यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बेगलुरू-यशवन्तपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 20693, जोधपुर-बेगलुरू रेलसेवा जो दिनांक 30.07.26 व 01.08.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह यशवन्तपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा यशवन्तपुर-बेगलुरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 20694, बेगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 03.08.26 को बेगलुरू के स्थान पर यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बेगलुरू-यशवन्तपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा जो दिनांक 31.07.26 व 02.08.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अरसीकेरे-हासन-कृष्णराजनगर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा तुमकूर, यशवन्तपुर, मल्लेश्वरम, बेगलुरू, रामनगरम् व मंड्या स्टेशनों पर ठहराव करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर नगर निगम का हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और दलाल प्रकाश रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार