24 News Udpate खेरवाड़ा, राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नशा मुक्त सप्ताह के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस 08 जनवरी 2026 को विविध गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत छात्राओं के सामूहिक व्यायाम से हुई, जिसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीण पण्डया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां नायब तहसीलदार रमेश मीना ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और राष्ट्र को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात रैली ने ग्राम में घर-घर जाकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता संदेश दिया। रोजगारोन्मुख शिक्षा सत्र में डॉ. सीमा डांगी ने छात्राओं को घरेलू उद्योग, पशुपालन एवं मुर्गी पालन जैसे विकल्पों से आत्मनिर्भर बनने के उपाय बताए। इसके बाद छात्राओं ने नशा मुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुमन राठौड, दीपांक अहारी, नशा मुक्त अभियान के प्रभारी डॉ. दुर्गा सिंह तथा सह-प्रभारी मनोज कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। यह आयोजन छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में नशा मुक्ति और सामाजिक सुधार का सशक्त संदेश प्रसारित करता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चार प्रमुख रेलसेवाओं को प्रायोगिक ठहराव, यात्रियों को सीधा लाभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंशी मौशमी बीमारियों से बचाव हेतु औषधि गुणों युक्त काढ़े का वितरण किया