24 News Update चित्तौड़गढ़। जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत डॉ. मंजू ने शुक्रवार शाम 5:15 बजे शुभ मुहूर्त में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. मंजू इससे पहले उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और श्रीगंगानगर में जिला कलक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। उनके अनुभव को देखते हुए अब चित्तौड़गढ़ में प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।प्राथमिकता: योजनाएं हर जरूरतमंद तकपदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. मंजू ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना और आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।अधिकारियों से पहली बैठक, व्यवस्थाओं की समीक्षापदभार ग्रहण के बाद उन्होंने समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय लिया और जिले की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की। इसके बाद कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और नागरिक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।अधिकारी रहे मौजूदइस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद सीईओ विनय पाठक, एडीएम रामचंद्र खटीक, रावतभाटा एडीएम विनोद मल्होत्रा, एसडीओ बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में नई प्रशासनिक कमान: डॉ. मंजू होंगी 51वीं कलेक्टर, आलोक रंजन जोधपुर कलेक्टर बने कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल साप्ताहिक रेलसेवा चित्तौड़गढ़ से होकर जाएगी