3×3 मिमी आकार, वजन मात्र 200 मिलीग्राम, 12 घंटे में तैयार 24 News Update उदयपुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उदयपुर के सुप्रसिद्ध शिल्पकार और 100 से अधिक विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. इक़बाल सक्का ने एक और अनोखा कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने विश्व का सबसे छोटा सोने का कृष्ण झूला बनाकर ओएमजी वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। यह अद्वितीय झूला मात्र 3×3 मिलीमीटर आकार का है और इसका वजन केवल 200 मिलीग्राम है। खास बात यह है कि इसे आम झूलों की तरह डोरी से झुलाया भी जा सकता है। डॉ. सक्का ने इस झूले को तैयार करने में कुल 12 घंटे का समय लगाया। डॉ. सक्का ने बताया कि उनकी सभी कलाकृतियां विश्व एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं। इस झूले को बनाने में बारीक हस्तकला तकनीक का प्रयोग किया गया, जो उनके वर्षों के अनुभव और धैर्य का परिणाम है। इस कलाकृति को ओएमजी वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक के संपादक प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता ने महाराष्ट्र, मुंबई से प्रमाणित करते हुए “विश्व का सबसे छोटा सोने का श्रीकृष्ण झूला” घोषित किया और आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डी.एस.टी. उदयपुर की बड़ी कार्यवाहीः उदयपुर में फरारी काट रहे कोटा जिले के वांछित 2 इनामी अभियुक्तगण सहित 3 आरोपी डिटेन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 15-16 अगस्त को सनातन मंदिर प्रांगण में, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, नृत्य, भजन संध्या और महाआरती होंगे मुख्य आकर्षण