24 News Update Udaipur. डिटेनशुदा अभियुक्त अरबाज उर्फ बच्चा व उसकी महिला साथी खुशी उर्फ तुलसी कोटा जिले के थाना गुमानपुरा के प्रकरण संख्या 163/25 में क्रमशः दस हजार रूपये व पांच हजार रूपये के इनामी हो वांछित चल रहे थे। अभियुक्त अरबाज के विरूद्ध कोटा व बारां जिले में 14 प्रकरण दर्ज है व इन दोनो को शरण देने वाला आरोपी दीपक उर्फ डीके के विरूद्ध बारां जिले में 4 प्रकरण दर्ज है।
पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा इनामी वांछित अभियुक्तों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के सुपरविजन में श्री श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक, प्रभारी डीएसटी मय टीम को आज दिनांक 13.08.2025 को सूचना मिली कि राजस्थान के कोटा जिले के गुमानपुरा थाना के प्रकरण संख्या 163/2025 में वांछित ईनामी अभियुक्तगण अरबाज उर्फ बच्चा व उसकी महिला साथी खुशी उर्फ तुलसी उदयपुर में फरारी काट रहे है तथा इन दोनों को बारां के ही रहने वाले दीपक नायक उर्फ डीके नाम के लड़के ने रुकवा रखा है और वो अभी हिरणमगरी थाना क्षेत्र में किराये के मकान की तलाश में घूम रहे हैं। वगैरा सूचना पर टीम द्वारा तलाश प्रारम्भ कर तीनों की पहचान की जाकर डीके उर्फ दीपक, अरबाज उर्फ बच्चा व खुशी उर्फ तुलसी को पुलिस थाना हिरणमगरी की सहायता से डिटेन किया गया।

डिटेनशुदा अभियुक्तों का विवरण व आपराधिक रिकॉर्ड:-

श्री लोकेश कुमार कानि., सायबर सेल, उदयपुर।
1. अरबाज उर्फ बच्चा पिता मोहम्मद इरफान निवासी श्रमिक कॉलोनी, बारां थाना गुमानपुरा, कोटा के प्रकरण संख्या 163/25 में वांछित हो 10 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त है। इसके विरुद्ध कोटा व बारां जिले में हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट, डकैती की योजना जैसी गम्भीर धाराओं में करीब 14 प्रकरण दर्ज है।

2. खुशी उर्फ तुलसी पिता जगदीश सिंह निवासी आरकेपुरम थाना गुमानपुरा, कोटा के प्रकरण संख्या 163/25 में वांछित हो 05 हजार की इनामी अभियुक्ता है।

3. दीपक उर्फ डीके पिता राजू नायक निवासी लंका कॉलोनी, बारा। उक्त अभियुक्त वर्तमान में कानपुर, मादडी में रहकर ऑटो चलाता है। इसके विरुद्ध भी हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती की योजना इत्यादि धाराओं में बारां जिले में 04 प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त दीपक उर्फ डीके ने ही अभियुक्तगण अरबाज उर्फ बच्चा व उसकी महिला साथी खुशी उर्फ तुलसी को उदयपुर में शरण दी थी।
उक्त तीनों अभियुक्तगणों को डिटेन कर कोटा पुलिस को सूचना दी जाकर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

टीम प्रभारी व सदस्यः-
श्री श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक, प्रभारी डीएसटी।
श्री भरत योगी थानाधिकारी हिरणमगरी।
श्री हितेन्द्र सिंह हैड कानि.।
श्री जितेंद्र दीक्षित कानि. ।
श्री मुकेश कुमार कानि. ।
श्री शक्ति सिंह कानि.।
श्री कृष्ण कुमार कानि. ।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading