24 News Update बांसवाड़ा। आनंदपुरी थाना क्षेत्र के फलवा गांव में तीन बेटियों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरन कीटनाशक दवा पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है।एएसआई कल्याण सिंह ने बताया कि फलवा निवासी रेखा (29) पत्नी राजेश पटेल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।पीहर पक्ष का आरोप: ससुराल वालों ने दी यातनाएं, जबरन पिलाया जहरमृतका के भाई राकेश कटारा (निवासी मोटी टिम्बी) ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन रेखा और जीजा राजेश गुजरात के काठियावाड़ में रहकर मजदूरी करते थे। इसी दौरान 3 अक्टूबर को रेखा ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद 5 अक्टूबर को वह फलवा स्थित अपने घर लौट आई।इसके पांच दिन बाद फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एमजी अस्पताल, बांसवाड़ा लेकर आए। इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पति राजेश पुत्र मोहनलाल, सास देवी और ससुर मोहनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।2013 में हुई थी शादी, विवाह के बाद से प्रताड़ना का सिलसिलाराकेश कटारा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी वर्ष 2013 में फलवा निवासी राजेश से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही रेखा के पति, ससुर और सास दहेज की मांग को लेकर उसे रोजाना गाली-गलौज और मारपीट करते थे।परिवारजन के अनुसार, रेखा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही, पति राजेश से अलग रहने का दबाव भी डाला जा रहा था। इसी विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसे जबरन कीटनाशक दवा पिला दी।कीटनाशक पीने के बाद रेखा की हालत बेहद गंभीर हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 10 अक्टूबर को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे तीन नाबालिग बेटियां छोड़ गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा के हाड़खरा पटेल समाज ने शुरू किया बड़ा सामाजिक सुधार अभियान, शादी-ब्याह में फिजूलखर्ची, प्री-वेडिंग शूट और आतिशबाजी पर रोक, सादगी को दिया बढ़ावा घाटोल के 147 राजस्व ग्राम बनेंगे आधुनिक गांव