उदयपुर। मरीजों की सेवा के बीच खेल भावना को जीवंत रखने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। उदयपुर रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) की ओर से आयोजित URDA Fest 2026 के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टर-खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि चिकित्सा सेवा जैसी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण जिम्मेदारी के बीच खेलकूद मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। URDA के अध्यक्ष डॉ. दीपेन्द्र सेवदा ने बताया कि 18 से 23 मई तक आयोजित URDA Fest 2026 के दौरान लेदर बॉल डे-नाइट क्रिकेट, टेनिस बॉल टर्फ क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और फन क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। पूरे सप्ताह रेजिडेंट डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और परिसर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व आपसी सौहार्द का माहौल बनाया। सम्मान समारोह में आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. कीर्ति, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं रेजिडेंट वेलफेयर कमेटी की अध्यक्ष डॉ. नमिता गोयल तथा स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. आशीष जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और तनाव प्रबंधन जैसी खूबियां विकसित होती हैं, जो चिकित्सा पेशे में भी बेहद उपयोगी साबित होती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह ने यह साबित किया कि सफेद कोट पहनने वाले डॉक्टर सिर्फ मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि खेल मैदान में भी अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सहित राजस्थान में अलर्ट: सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदने से पहले करें यह जांच, वरना पड़ सकते हैं कानूनी पचड़े में 55 लाख की सनसनीखेज चोरी मामले में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर