उदयपुर। उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र के कोल्यारी कस्बे में हुई करीब 55 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी के लिए गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार कोल्यारी निवासी शेरसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चुरा ले गए। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में फलासिया थाना पुलिस तथा जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस ने खाखड़ निवासी रमेश पुत्र पप्पुलाल वडेरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को 31 मई को हिरासत में लेने के बाद सोमवार को झाड़ोल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान चोरी किए गए लाखों रुपए मूल्य के आभूषण और अन्य सामान की बरामदगी हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। वृत्त स्तर पर विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही चोरी के माल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस बड़ी वारदात के खुलासे में हाईवे मोबाइल-05 में तैनात कांस्टेबल पप्पुलाल की विशेष भूमिका को भी सराहा है। प्रारंभिक जांच में मिले अहम सुरागों के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। अब पूरे मामले की नजर पुलिस रिमांड पर टिकी है, जहां पूछताछ से चोरी की इस बड़ी वारदात से जुड़े अन्य राज खुलने की संभावना जताई जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉक्टरों ने स्टेथोस्कोप के साथ थामा बल्ला, URDA Fest 2026 के विजेताओं का भव्य सम्मान उदयपुर में शुरू हुआ नया सोशल और डाइनिंग हब, ‘किक इन द ब्रिक’ और इकोसिप कैफे का शुभारंभ