24 News Update उदयपुर। सस्ते दाम में सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदने का लालच कई बार भारी पड़ सकता है। चोरी का, ब्लैकलिस्टेड या क्लोन मोबाइल खरीदना न केवल आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है, बल्कि खरीदार को कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। इसी खतरे को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए मोबाइल खरीदने से पहले उसकी पूरी जांच करने की सलाह दी है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) वी.के. सिंह के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि नया या पुराना मोबाइल खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच करना बेहद जरूरी है। इसके लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की केवाईएम (Know Your Mobile) सेवा का उपयोग किया जा सकता है।

चोरी या क्लोन मोबाइल खरीदना पड़ सकता है महंगा
पुलिस के अनुसार कई लोग बिना किसी सत्यापन के सेकेंड हैंड मोबाइल खरीद लेते हैं। बाद में पता चलता है कि मोबाइल चोरी का है, ब्लैकलिस्टेड है या फिर क्लोन किया हुआ है। ऐसे मामलों में मोबाइल जब्त होने के साथ-साथ खरीदार को पूछताछ और कानूनी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

KYM सेवा से मिनटों में करें मोबाइल की जांच

केवाईएम सेवा के जरिए मोबाइल फोन का ब्रांड, मॉडल, वैधता और ब्लैकलिस्ट स्टेटस जांचा जा सकता है। इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि मोबाइल असली है या क्लोन और कहीं वह चोरी, गुमशुदा अथवा ब्लॉक तो नहीं किया गया है।

मोबाइल का IMEI नंबर जानने के लिए अपने फोन से *#06# डायल करें। इसके बाद 14422 पर KYM <स्पेस> IMEI नंबर भेजकर, KYM मोबाइल ऐप के माध्यम से या CEIR पोर्टल पर उपलब्ध IMEI Verification सुविधा का उपयोग कर मोबाइल की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Blacklisted या Blocked मोबाइल कभी न खरीदें

राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी मोबाइल का स्टेटस Blacklisted या Blocked दिखाई देता है तो उसे बिल्कुल न खरीदें। ऐसा मोबाइल चोरी, गुमशुदगी या किसी अवैध गतिविधि से जुड़ा हो सकता है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध मोबाइल से जुड़े किसी भी मामले में तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही सहायता के लिए 9256001930 और 9257510100 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading