लखनऊ, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अपनी अगली पारी का ऐलान कर दिया है। मंगलवार सुबह जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वह अब राजनीति में आएंगी और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ेंगी, बल्कि जनता के साथ मिलकर राजनीतिक मंच खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनेताओं को बदलना नहीं, बल्कि राजनीति के काम करने के तरीके में बदलाव लाना है। उन्होंने सड़क, स्कूल, पेपर लीक, ग्रामीण सुविधाओं और आम लोगों की सरकारी दफ्तरों में सुनवाई जैसे मुद्दे उठाते हुए जवाबदेही की राजनीति की बात कही। बोलीं- डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी पूर्व आईएएस ने कहा कि उन्हें राजनीति में न पैसा चाहिए, न बाहुबल और न ही जाति-धर्म के समीकरण। उन्होंने कहा कि वह ऐसी राजनीति करना चाहती हैं, जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुना जाए और उनके साथ हुए अन्याय का हिसाब मांगा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में आने का रास्ता किसी एक पार्टी के झंडे के नीचे से नहीं, बल्कि जनता के साथ मिलकर तय किया जाएगा। अपने प्रशासनिक अनुभवों का जिक्र करते हुए दिव्या मित्तल ने गांवों में सड़क, स्कूल, पानी और सरकारी जमीन से जुड़े मामलों के उदाहरण दिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और बदलती तकनीक के दौर में युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई। यूपी को बताया अपनी कर्मभूमि दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि वह यहीं से राजनीतिक सफर शुरू करेंगी। हालांकि उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है कि राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत किस क्षेत्र से करेंगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मिर्जापुर से राजनीति करने के सवाल पर भी कहा कि इस बारे में निर्णय अभी बाकी है और आगे की योजना जल्द बताई जाएगी। दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं। उन्होंने 30 अगस्त 2026 को इस्तीफा दिया था, जिसे 14 सितंबर को स्वीकार किया गया। आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए करने के बाद उन्होंने विदेश में नौकरी की थी। करीब 13 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के बाद अब उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने का निर्णय लिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मदुरै-बीकानेर अणुव्रत सुपरफास्ट ट्रेन में एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, सोना-चांदी बरामद , सीसीटीवी से हरियाणा तक पहुंची आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम-ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाली गैंग के चार गिरफ्तार, 700 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी और 5 लाख रुपए नकद बरामद कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान की फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत; विवाद के बाद AK-47 से बरसाईं गोलियां