24 News Updaet उदयपुर, 7 जुलाई। घासा तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले जिले के सभी आठ ब्लॉकों के शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। वाक्पीठ एवं आयोजक विद्यालय की ओर से अतिथियों का पाग व उपरणा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव ने की। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में उदयपुर जिले के मावली, वल्लभनगर, खेमली, भींडर, बड़गांव, गिर्वा, कुराबड़ एवं उदयपुर शहर ब्लॉकों के राजकीय एवं निजी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।
जिला वाकपीठ सचिव चन्द्र शेखर मेनारिया ने बताया कि संगोष्ठी के पहले दिन डॉ. नरेश पालीवाल ने वॉलीबॉल, नरपत सिंह ने सॉफ्टबॉल तथा बलवीर सिंह राठौड़ ने सभी खेलों की टीमों के ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर वार्ता प्रस्तुत की। इस दौरान खेलों के नियमों में हुए बदलावों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़ ने शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के दौरान सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करें और खेलों में हो रहे नवाचारों को खेल मैदान पर लागू करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, जिससे विद्यालय और शिक्षा विभाग की छवि प्रभावित हो।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक देशपाल सिंह शेखावत, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली रिपुदमन उज्जवल, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, भाजपा घासा मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत, ग्राम पंचायत मांगथला के प्रशासक युधिष्ठर पुरोहित, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के गणेश लाल प्रजापत, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भैरू सिंह राठौड़, माध्यमिक शिक्षा द्वितीय वाक्पीठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह झाला, माध्यमिक शिक्षा प्रथम के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह झाला, सभाध्यक्ष हरिराम माली, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन सिंह राव, प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ के जिलाध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, प्राध्यापक शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन सिंह, हरि सिंह राजावत, अर्जुन सिंह झाला, मीडिया प्रभारी एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, प्रबोधक संघ जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सारंगदेवोत, हीरालाल सुथार एवं दिनेश जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक हरीश वैष्णव ने किया। स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं ने उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संगोष्ठी में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया और शाला दर्पण के पांच मॉड्यूल की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि किसी भी मुख्य खेल के लिए आवेदन करते समय संबंधित खिलाड़ी के एथलेटिक्स के किसी एक इवेंट में भाग लेने का आवेदन भी उसी फॉर्म में भरना अनिवार्य होगा।
वॉलीबॉल पर हुई वार्ता में बताया गया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों में बदलाव के बावजूद जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी प्रतियोगिताएं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा लागू नए नियमों के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। कोच डॉ. नरेश पालीवाल ने वॉलीबॉल के विभिन्न नए नियमों की जानकारी देते हुए लिब्रो प्लेयर की भूमिका और नियमों के बारे में विशेष जानकारी दी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading