24 News Update उदयपुर, 7 अगस्त। ईंट-भट्टों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) ने अब सख्ती शुरू कर दी है। उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने उदयपुर और सलूम्बर जिले के सभी ईंट-भट्ठा संचालकों को जिग-जैग तकनीक अपनाने के निर्देश दिए हैं। मंडल ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उनकी संचालन सहमति (CTO) तक निरस्त की जा सकती है।क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचनाओं के अनुसार ईंट-भट्ठों को निर्धारित पर्यावरणीय मानकों की पालना करना अनिवार्य है। इनमें सबसे अहम शर्त जिग-जैग तकनीक में भट्ठे का रूपांतरण है। इसकी निर्धारित समय-सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब संचालकों को बिना किसी और देरी के नियमों की पालना सुनिश्चित करनी होगी। क्या है जिग-जैग तकनीक?सामान्य ईंट-भट्ठों में ईंटों को सीधी कतारों में लगाकर आग और गर्म हवा को एक ही दिशा में आगे बढ़ाया जाता है। इसके मुकाबले जिग-जैग तकनीक में ईंटों को इस तरह व्यवस्थित किया जाता है कि भट्ठे के अंदर गर्म हवा और धुआं टेढ़े-मेढ़े यानी ‘जिग-जैग’ रास्ते से गुजरता है।इससे गर्मी ईंटों के बीच ज्यादा प्रभावी तरीके से फैलती है और ईंधन का बेहतर उपयोग होता है। परिणामस्वरूप ईंटों की गुणवत्ता में सुधार के साथ ईंधन की खपत और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि पर्यावरणीय मानकों के तहत जिग-जैग तकनीक को ईंट-भट्ठों के लिए महत्वपूर्ण बनाया गया है। चिमनी की निगरानी भी होगी आसानआरएसपीसीबी ने केवल जिग-जैग तकनीक अपनाने तक ही निर्देश सीमित नहीं रखे हैं। ईंट-भट्ठों की चिमनी पर निर्धारित ऊंचाई पर पोर्ट होल, स्पाइरल लैडर और प्लेटफॉर्म लगाना भी अनिवार्य किया गया है। इनकी मदद से चिमनी से निकलने वाले उत्सर्जन की जांच और निगरानी आसानी से की जा सकेगी। CTO रद्द होने से लेकर कानूनी कार्रवाई तकप्रदूषण नियंत्रण मंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं करने वाले ईंट-भट्ठों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें संचालन सहमति (CTO) निरस्त करने के साथ वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। मंडल ने सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों, संचालकों और ईंट-भट्ठा एसोसिएशन से केंद्र सरकार और आरएसपीसीबी के पर्यावरणीय मानकों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य ईंट-भट्ठा उद्योग को बंद करना नहीं, बल्कि प्रदूषण को नियंत्रित करते हुए निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, पुलिस ने शव एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय संगोष्ठी मांगथला में शुरू