— 189 किमी रेल परियोजना के लिए 2083 करोड़ मंजूर, 1736 हेक्टेयर में से 646 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित; नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार लाइन की DPR को मंजूरी

24 News Update जयपुर/उदयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान के आदिवासी बहुल दक्षिणी हिस्से में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में दो बड़ी परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर-रतलाम नई रेल लाइन के साथ प्रस्तावित नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार रेल लाइन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। दोनों परियोजनाएं पूरी होने पर राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों का मध्यप्रदेश और गुजरात सहित देश के अन्य हिस्सों से रेल संपर्क और मजबूत होगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर नई रेल लाइन 189 किलोमीटर लंबी होगी। इसके लिए आवश्यक 1736 हेक्टेयर भूमि में से अब तक 646 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। परियोजना के लिए 2083 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

380 किमी की नई रेल लाइन की तैयारी
रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार के बीच करीब 380 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन प्रस्तावित है। रेल मंत्री के अनुसार इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR तैयार करने को मंजूरी मिल चुकी है।
DPR तैयार होने के बाद संबंधित राज्य सरकारों से परामर्श, नीति आयोग, वित्त मंत्रालय और अन्य आवश्यक स्तरों से मंजूरियां ली जाएंगी। इसके बाद ही परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिल सकेगी। ऐसे में परियोजना की समय-सीमा विभिन्न स्तरों पर मिलने वाली स्वीकृतियों पर निर्भर करेगी।

राजस्थान के लिए 10,228 करोड़ का रेल बजट
राजस्थान में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। रेल मंत्री के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्थान के लिए 10,228 करोड़ रुपए का रेल बजट आवंटित किया गया है। इसकी तुलना में वर्ष 2009-14 के दौरान राजस्थान के लिए रेलवे बजट का औसत आवंटन करीब 682 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष था।
दक्षिणी राजस्थान में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं को क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेल संपर्क बढ़ने से आदिवासी क्षेत्रों में यात्रा, व्यापार, रोजगार, शिक्षा और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही बांसवाड़ा और डूंगरपुर जैसे जिलों का गुजरात और मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों से संपर्क और सुगम हो सकेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading