24 News Update उदयपुर। आगामी मोहर्रम, निर्जला एकादशी एवं जगन्नाथ रथयात्रा के मद्देनजर सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने सभी समुदायों एवं नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जिले के सभी पर्व गंगा-जमुनी संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इनके सफल आयोजन के लिए सभी पक्षों का सहयोग जरूरी है।बैठक में बताया गया कि निर्जला एकादशी और मोहर्रम जैसे प्रमुख पर्व 25 और 26 जून को आयोजित होंगे, जबकि जगन्नाथ रथयात्रा 16 जुलाई को निकाली जाएगी। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से जुलूस एवं शोभायात्राओं के रूटचार्ट, स्वयंसेवकों की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। मंदिर समितियों, मोहर्रम कमेटी और अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने मोहर्रम और जगन्नाथ रथयात्रा के निर्धारित मार्गों पर पेंचवर्क, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज और अन्य इंतजामों की जानकारी दी। प्रशासन ने सभी पक्षों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या विवादित सामग्री प्रसारित नहीं करने की अपील की और निगरानी रखने की बात कही। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, शांति समिति सदस्यों, मंदिर समितियों और मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने आगामी आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 14 मंदिरों के 1000 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं व बच्चों ने प्राप्त किया धर्म संस्कार का ज्ञान 20 दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का समापन, 450 से अधिक बच्चों ने लिया भाग