24 News update उदयपुर, 15 जून। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत राजस्थान और गुजरात के पांच प्रांतों—चित्तौड़, जयपुर, जोधपुर, गुजरात एवं सौराष्ट्र—का दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग तीर्थराज पुष्कर में जोधपुर प्रांत के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राहक अधिकारों की रक्षा, संगठन विस्तार और प्रभावी जनजागरण को लेकर व्यापक चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विधि आयाम प्रमुख डॉ. संदीप पांडिया, दुर्गा प्रसाद सैनी, राधेश्याम अग्रवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा तथा सह संगठन मंत्री शिवकुमार व्यास ने अपने उद्बोधनों के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली, ग्राहक हितों की सुरक्षा और समाज में जागरूकता बढ़ाने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण के दौरान दायित्ववान कार्यकर्ताओं के चयन, संगठन निर्माण, ग्राहकों, प्रशासन और विक्रेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय, प्रांतीय और क्षेत्रीय स्तर की उपभोक्ता समस्याओं के समाधान की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आरटीआई, नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (1915) और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8800001915 के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने कहा कि सक्षम और शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक ग्राहक और समर्पित कार्यकर्ता तैयार करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने व्यापारियों द्वारा जमाखोरी और मिलावट के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने तथा उचित मूल्य और न्यायसंगत लाभ के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राहक, विक्रेता और प्रशासन के बीच संवाद एवं समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत को नियमित रूप से जन आंदोलन के रूप में कार्य करते हुए उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि समाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में करीब 100 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष रोशनलाल तोतला, रमेशचंद्र काबरा, फतेहलाल पारीक, लक्ष्मीकांत भावसार, नारायणलाल पंचोली, शिव कुमार शर्मा, प्रकाश मानणिया, मधु सहित विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर ग्राहक हितों की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading