24 News Udpate उदयपुर, 15 जून। बेकरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री देवला से पैदल अपने मामा के घर पावटीखुर्द जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपियों ने अगले दिन सुबह पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए।मामले में इन्द्र पुत्र मोहन गरासिया निवासी देवला और दिनेश पुत्र राणा गरासिया निवासी देवला को नामजद किया गया है, जबकि चार अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।बेकरिया थाना पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस 2023 की धारा 70(2) एवं 137(5) के साथ पोक्सो एक्ट की धारा 5(जी) और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डिप्टी एसपी डूंगरसिंह चूंडावत (सीओ, कोटड़ा वृत्त) को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सदाबहार चौक में युवक पर तलवार-चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज ग्राहक हितों की सुरक्षा पर मंथन, पुष्कर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पांच प्रांतों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न