24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा-जयपुर मेगा हाईवे (SH-12) पर स्थित रातदेही खारी नदी पुलिया इन दिनों बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। पुलिया पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़क वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक स्थायी समाधान करने में नाकाम साबित हुआ है।गौरतलब है कि 15 मार्च 2026 को इसी खारी नदी पुलिया पर राजस्थान रोडवेज बस और ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत हुई थी। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार कई यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई थी। हालांकि उस दिन बड़ा जनहानि हादसा टल गया, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद भी पुलिया की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। गहरे गड्ढों की स्थायी मरम्मत के बजाय केवल खानापूर्ति और अस्थायी पैचवर्क किया गया, जो कुछ ही समय में फिर से टूट गया। वर्तमान में पुलिया पर बने गड्ढे हर गुजरते वाहन के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं।क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही वाले इस मेगा हाईवे पर किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। इसके बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।जनता के सवालक्या सार्वजनिक निर्माण विभाग शाहपुरा-भीलवाड़ा वाया कादेड़ा किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?क्या 15 मार्च 2026 जैसी घटना से भी जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया?खारी नदी पुलिया के गहरे गड्ढों की स्थायी मरम्मत कब होगी?क्या जनता को सुरक्षित सड़कें उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है?आखिर कब जागेगा जिला प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग?स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि खारी नदी पुलिया की तत्काल तकनीकी जांच कराकर गहरे गड्ढों की स्थायी मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बारां पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार : 1.46 करोड़ रुपये की 732 ग्राम स्मैक बरामद, पिता-पुत्र समेत तीन तस्कर गिरफ्तार बासेड़ा में पिकअप की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों में दहशत