24 News Update उदयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को पूरे देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसी क्रम में उदयपुर में डांगी पटेल समाज की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज की पहल पर अंबेरी से पटेल सर्कल तक भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसमें समाजजन, युवा और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। समाज के गेहरीलाल डांगी ने बताया कि सरदार पटेल जैसे महापुरुष, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनकी जयंती समाज बड़े हर्ष और गर्व के साथ मना रहा है। रैली अंबेरी से रवाना होकर सुखेर, भुवाणा मार्ग से होते हुए पटेल सर्कल पहुंचेगी, जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। जगह-जगह समाजजनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। समाज के अनिल डांगी ने बताया कि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर डांगी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी भाग लेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रक्तदान शिविर आयोजित में युवाओं ने दिखाया उत्साह श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय की हुई आयड में स्थापना