24 News Update उदयपुर। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व सुश्री आशिमा वासवानी सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली के सुपरविजन में श्री गोपालनाथ थानाधिकारी, डबोक मय टीम द्वारा दौराने नाकाबन्दी एक ग्रे कलर की ऑल्टो कार नंबर RJ 06 CE 2703 की तलाशी ली गई तो कार में एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में कुल 02 किलो 168 ग्राम गांजा पाया गया। कार चालक धर्मचन्द्र उर्फ धर्मेश उर्फ धर्मू पिता भंवरलाल उम्र 25 साल निवासी भैसडा खुर्द पुलिस थाना डबोक जिला उदयपुर को कोई वैध लाईसेन्स या अनुज्ञापत्र के बारे में पुछा तो नहीं होना बताया। जिस पर टीम द्वारा धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा व कार को जब्त कर चालक धर्मचन्द्र उर्फ धर्मेश को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई पर प्रकरण संख्या 120/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसधान श्री चन्द्रशेखर किलानिया पु.नि. थानाधिकारी थाना फतहनगर द्वारा किया जा रहा है।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री गोपाल नाथ थानाधिकारी, डबोक । श्री लालचन्द स.उ.नि. । श्री सत्यवीर कानि. 430। श्री विकास कुमार कानि. 1230। श्री नितेश कानि. 771। श्री रोहित कानि. 224। श्री सुरेन्द्र कानि. 1304। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 4 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 6 लंबित वारंटों का निस्तारण 24 न्यूज अपडेट की खबर का असर, एमबी अस्पताल में 11 मई से सांयकालीन ओपीडी