24 News Update उदयपुर, 8 मई। आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में सांयकालीन ओपीडी सोमवार 11 मई से प्रारंभ की जाएगी। 24 न्यूज अपडेट ने इस बारे में समाचार 7 मई को प्रकाशित किया था व बताया था कि किस प्रकार से उदयपुर में सायंकालीन ओपीडी की मांग है। जयपुर में यह पहले से शुरू हो चुकी है व एसएमएस में इसका लाभ मिल रहा है तो उदयपुर में भी इसकी शुरूआत होनी ही चाहिए। अस्पताल प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए आज सायंकालीन ओपीडी की शुरूआत करने की घोषणा कर दी। ओपीडी प्रतिदिन सायं 5 से 7 बजे तक न्यू ओपीडी भवन में कार्यरत रहेगी। इस ओपीडी में मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक यूनिट हेड एवं अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं देगें। लू ताप घात के तहत् आम जनता को राहत देने के लिये सांयकालीन ओपीडी प्रारंभ की जा रही है।प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डाॅ. राहुल जैन ने बताया कि आम जनता को महाराणा भूपाल चिकित्सालय की आपातकालीन ईकाई में गुणवत्ता पूर्वक ईलाज मिल सके इसलिये आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करते हुये 5 मई से दोनो आपातकालीन ईकाईयों में प्रथक सहायक आचार्य नियुक्त किये गये है। प्रातः कालीन समय 8 से दोपहर 2 तक एक सहायक आचार्य मेडिसिन एवं एक सहायक आचार्य सर्जकिल आपातकालीन ईकाई में लगाये गये है। सांयकालीन 2 पीएम से 8 पीएम व रात्रीकालीन 8 पीएम से 8 एएम में 2 सहायक आचार्य, मेडिसिन एवं सर्जिकल आपातकालीन इकाई में लगाये गये है। 5 सहायक आचार्य मेडिसिन आपातकालीन इकाई में व 5 सहायक आचार्य सर्जिकल आपातकालीन इकाई में प्रतिदिन सेवाएं देंगें। कुल 10 सहायक आचार्य प्रतिदिन दोनों मेडिसिन एवं सर्जिकल आपातकालीन इकाई में सेवाएं देगें। सहायक आचार्यो के साथ मेडिसिन, सर्जरी, ओर्थोपेडिक्स एवं अन्य विभाग के रेजिडेन्ट चिकित्सक भी ड्यूटी देंगें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना डबोक की कार्यवाहीः अवैध मादक पदार्थों गांजा व ऑल्टो कार सहित आरोपी गिरफ्तार महाराणा भूपाल अस्पताल को मिला ट्रेड मार्क पंजीकरण