24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत वल्लभनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल छह स्थाई वारंटों का निस्तारण भी किया गया।कार्रवाई वृताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन और थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने फरार वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद युसुफ पुत्र कमाल अहमद निवासी बाठेड़ा की सराय, डबोक शामिल है, जिसके खिलाफ न्यायालय से तीन स्थाई वारंट जारी थे। इसके अलावा हाकिम अली पुत्र इनायत अली निवासी वल्लभनगर, नरेन्द्रसिंह पुत्र गोविन्दसिंह निवासी ब्राह्मणों का वाड़ा, ढीकली प्रतापनगर तथा रमेश पुत्र गणेश निवासी ढीमड़ा थाना वल्लभनगर को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार स्थाई वारंटीमोहम्मद युसुफ पुत्र कमाल अहमद निवासी बाठेड़ा की सराय, डबोक, उदयपुर, हाकिम अली पुत्र इनायत अली निवासी वल्लभनगर, उदयपुरनरेन्द्रसिंह पुत्र गोविन्दसिंह निवासी ब्राह्मणों का वाड़ा, ढीकली, प्रतापनगर, उदयपुर, रमेश पुत्र गणेश निवासी ढीमड़ा, थाना वल्लभनगर, उदयपुर कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमपुनाराम गुर्जर, थानाधिकारी वल्लभनगर, भंवरलाल, हेड कांस्टेबलराजेन्द्र, कांस्टेबल जसवंत, कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-2” : 25 साल और 7 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना डबोक की कार्यवाहीः अवैध मादक पदार्थों गांजा व ऑल्टो कार सहित आरोपी गिरफ्तार