24 News Update जयपुर, 7 जून। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, शारीरिक सक्रियता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार को जयपुर के के.पी. सिंह स्टेडियम, गणपति नगर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान के तहत साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया।
यह आयोजन उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जयपुर मंडल द्वारा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सतत विकास के प्रति जागरूक करना था।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान देशभर में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अभियान से लाखों लोग जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत साइक्लिंग के अलावा योग, जुम्बा, रस्सीकूद तथा अन्य फिटनेस गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। साइकिल का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह प्रदूषण नियंत्रण और हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया तथा नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।
साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, आम नागरिकों तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading