7 दिन में 10 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की रकम कराई होल्ड, 55 मोबाइल भी बरामद 24 News Update जयपुर। साइबर अपराधों को रोकने और आम जनता को जागरूक करने के लिए अलवर पुलिस ने एक विशेष अभियान साइबर संग्राम शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 1 अगस्त से चलाए गए अभियान में 7 दिवस के अंदर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की हैं।अभियान के मुख्य बिंदु:◆ धोखाधड़ी की रकम होल्ड कराई: साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और थानों में मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल 10 लाख 17 हजार 707 रुपये की धोखाधड़ी की रकम को होल्ड करवा दिया है। इसके अलावा, 82 हजार 400 रुपये की राशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस भी कराई गई है।◆ गुम हुए मोबाइल बरामद: CEIR पोर्टल पर की गई कार्रवाई के तहत, पुलिस ने 55 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।◆ अपराधियों पर शिकंजा: समन्वय पोर्टल पर 13 मामले अपलोड किए गए हैं, जिनमें कुल 15 अपराधियों की जानकारी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त 34 वारंट और नोटिस दूसरे जिलों और राज्यों में भेजे गए हैं।◆ जागरूकता अभियान: पुलिस ने 37 जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी और सीएलजी सदस्यों की मदद से 1,797 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।◆ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार: अलवर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें क्रमशः इंदौर (मध्य प्रदेश) और मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस को सौंप दिया गया है।अलवर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतें। इनमें ओटीपी/पिन शेयर न करना, मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करना, अज्ञात वीडियो कॉल या फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करना और किसी भी ऑनलाइन लालच से सावधान रहना शामिल है।यदि आपके साथ कोई साइबर क्राइम या धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। अलवर के निवासी 8764874306 पर भी कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। शिकायत कर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस के हत्थे चढ़ा 6 साल से फरार 10,000 का इनामी अपराधी उदयपुर सिटी- खजुराहो- उदयपुर सिटी रेलसेवा में बढाया 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बा