24 News update उदयपुर। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में यूआईटी गेट के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार राजस्थान पत्रिका उदयपुर में प्रिंटिंग विभाग में काम करने वाले दक्षिणी सुंदरवास सालवी भवन के पास निवासी ओमप्रकाश शर्मा (60) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल यूआईटी गेट नंबर-2 के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर वाहन वहां से गायब मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका।प्रार्थी की शिकायत पर अम्बामाता थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन की तलाश जारी है। मामले की जांच बजरंगसिंह हैड कांस्टेबल कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला जज को स्कूटर दिखाने के बहाने शोरूम से फरार हुआ शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार पति सहित ससुराल पक्ष पर जेवर गिरवी रख धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज