उदयपुर। शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से राहत भरी खबर है। लगातार गिरावट के बाद सोने की कीमत सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। तीन दिन में ही 10 ग्राम सोना 6,536 रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी में भी इसी अवधि में 8,500 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,808 रुपए टूटकर 1,35,884 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एक दिन पहले यह करीब 1.38 लाख रुपए था। सोना सात महीने बाद फिर 1.36 लाख रुपए के नीचे आया है। इससे पहले 23 मार्च 2026 को इसका भाव 1,35,141 रुपए दर्ज किया गया था। वहीं, 8 जनवरी को सोना 1,35,773 रुपए पर था।चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई है। एक किलो चांदी 3,540 रुपए सस्ती होकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1.81 लाख रुपए था। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए प्रति किलो थी। इस तरह तीन दिन में दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट आई है। डॉलर की मजबूती और ऊंचे भाव पर बिकवाली का असरकीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और बड़े निवेशकों की ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली को प्रमुख वजह माना जा रहा है। डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव बढ़ता है और निवेशकों की बिकवाली कीमतों को नीचे खींचती है। चांदी अपने उच्चतम स्तर से 2.02 लाख रुपए नीचेइस साल सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उतार-चढ़ाव रहा है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। 29 जनवरी 2026 को यह उछलकर 3.86 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अब वहां से 2.02 लाख रुपए यानी करीब 52 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। सोने की कीमत भी 31 दिसंबर 2025 के 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 29 जनवरी को 1.76 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के मुकाबले यह करीब 40 हजार रुपए यानी लगभग 23 प्रतिशत नीचे है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किशनगढ़ में ज्वैलरी व्यापारी से धोखाधड़ी कर 1.80 करोड़ के सोने के आभूषण ले उड़े शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख रुपये नकद भी बरामद राजसीकॉन 2026 में देशभर के 350 से अधिक हृदय रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल