उदयपुर। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट की विशेष जानकारी के अनुसार कुराबड़ थाना पुलिस ने मोहित ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी और थाना टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम चांदी बरामद की है। इस मामले में अब तक कुल 68 किलोग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है, जबकि 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को अशोक सोनी (51), निवासी लखारा चौक, धानमंडी (मूल निवासी कुराबड़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मार्च की रात अज्ञात बदमाश उनकी मोहित ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इस पर कुराबड़ थाने में प्रकरण संख्या 53/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अंजना सुखवाल तथा गिर्वा वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में कुराबड़ थानाधिकारी तेजु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी और थाना टॉप-10 अपराधी कुंदन (21) पुत्र महेंद्र उर्फ राजेंद्र, निवासी धांगलियों का खेड़ा, थाना बिजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम चांदी बरामद की है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और चोरी में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट के अनुसार इस बहुचर्चित चोरीकांड में अब तक 68 किलोग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है तथा 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और चोरी के पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। कार्रवाई में शामिल टीम: थानाधिकारी तेजु सिंह, उपनिरीक्षक भगवत सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, लोकेन्द्र सिंह और भूपेंद्र कुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation युवाओं को एमडी ड्रग्स बेचने की तैयारी नाकाम: सुखेर पुलिस ने 20 ग्राम मेथामफेटामाइन और स्कॉर्पियो समेत दो तस्करों को दबोचा चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार: 65 इंच का डिजिटल बोर्ड बरामद