उदयपुर। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट की विशेष जानकारी के अनुसार सुखेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन), एक स्कार्पियो (RJ04UB4799) जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर के युवाओं को एमडी ड्रग्स बेचने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र सिंह (21) पुत्र नरपत सिंह, निवासी रामदेरिया तालाब, आकोड़ा, थाना चौहटन, जिला बाड़मेर, हाल निवासी साहू रसगुल्ला गली, कालका माता रोड, सुखेर तथा धीरज (22) पुत्र घनश्याम, निवासी राय कॉलोनी, थाना कोतवाली, बाड़मेर, हाल निवासी रॉयल पब्लिक स्कूल वाली गली, कालका माता रोड, सुखेर के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन (RJ04UB4799) भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी एमडी ड्रग्स की सप्लाई शहर के युवा वर्ग तक करने की फिराक में थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए संभावित नशे के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट के अनुसार मामले की जांच जारी है। पुलिस अब आरोपियों के सप्लाई नेटवर्क, उनके संपर्कों और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। कार्रवाई में शामिल टीम: थानाधिकारी भरत योगी, उपनिरीक्षक शंकर लाल, डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश, करतार सिंह, हेड कांस्टेबल रामकुंवर, विपेंद्र सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, शिम्भराम, शक्ति सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुमेर सिंह तथा चालक कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वारदात की फिराक में घूम रहा कुख्यात बदमाश गिरफ्तार: पिस्टल और 5 कारतूस बरामद, हवाला कारोबारियों व ज्वैलर्स को लूटने का है आरोपी मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड में 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: 4 किलो चांदी बरामद, अब तक 68 किलो चांदी रिकवर; 6 आरोपी पकड़ाए