24 News Update उदयपुर, 22 अगस्त। नगर निगम चुनाव को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की शहर कमेटी ने नगर निगम के 6 वार्डों में पार्षद पद पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव जिला कमेटी को भेजने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने उदयपुर में भाजपा को चुनौती देने के लिए वामपंथी और प्रगतिशील ताकतों को एकजुट करने की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया है।माछला मगरा स्थित माकपा कार्यालय शिराली भवन में गुमान सिंह राव की अध्यक्षता में शहर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम चुनाव की तैयारियों, वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की चुनावी भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।माकपा शहर सचिव हीरालाल सालवी ने बताया कि शहर कमेटी ने वार्ड नंबर 3, 30, 31, 32, 44 और 60 से पार्षद पद पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव जिला कमेटी को भेजा जाएगा और अंतिम निर्णय राज्य कमेटी की ओर से लिया जाएगा।सालवी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में माकपा अपनी राजनीतिक ताकत को मजबूत करने के साथ ही अन्य वामपंथी एवं प्रगतिशील दलों और उम्मीदवारों को साथ लेकर चुनावी अभियान को व्यापक रूप देने की दिशा में काम करेगी। बैठक में भाजपा को हराने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। राजेश सिंघवी को चुनाव संयोजक की जिम्मेदारीबैठक में माकपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी को नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी अब वार्डवार संगठन, स्थानीय मुद्दों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर आगे की रणनीति तैयार करेगी।माकपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम चुनाव में शहर की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए चुनावी मैदान में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा, अनिल पनोर, जगदीश सालवी, अमजद शेख, फिरोज अहमद, जावेद खान, रघुनाथ सिंह, कमलेश पालीवाल, मारिया पालीवाल, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद याकूब और रानू सालवी सहित शहर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मावली के भीमल में बाइक को टक्कर मारकर युवक से मारपीट, मामला दर्ज प्रभु की ज्ञान-ज्योति मिटाती है अज्ञान का अंधकार : मुनि अरहसागर महाराज