24 News update उदयपुर। जिले के मावली थाना क्षेत्र के भीमल गांव में एक युवक की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार भीमल, मावली निवासी रतनसिंह पुत्र गोवर्धनसिंह राजपूत (26) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और इसके बाद उसके साथ मारपीट की।घटना 20 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे की बताई गई है। मामले में विजयसिंह और अजयसिंह पुत्र शिवसिंह के खिलाफ बीएनएस-2023 की धारा 281, 115(2), 126(2) और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मावली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक बसंतीलाल कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भामाशाह मार्ग पर ज्वेलर्स और उसके पिता से मारपीट का मामला दर्ज उदयपुर नगर निगम चुनाव में माकपा ने कसी कमर, 6 वार्डों में उम्मीदवार उतारने का प्रस्ताव, भाजपा को हराने के लिए वामपंथी और प्रगतिशील ताकतों को एकजुट करने का फैसला