24 News Update उदयपुर, 6 अप्रैल। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर और श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (एसकेएनएयू), जोबनेर के बीच रविवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में विश्वविद्यालयों से जुड़े साझा मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह और एसकेएनएयू के कुलगुरु डॉ. पी. एस. चौहान ने भाग लिया। बैठक के दौरान दोनों कुलगुरुओं के बीच विभिन्न समान विषयों, विशेष रूप से पेंशन से जुड़े मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यह महसूस किया गया कि विश्वविद्यालयों के लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए समन्वित और प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है। इसी दिशा में राज्य सरकार से पेंशन निधि प्राप्त करने के लिए एक सशक्त और प्रभावी प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर आम सहमति बनी। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के नियमितीकरण और स्थिरीकरण के विषय पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कर्मचारियों को स्थायित्व प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों को राहत मिल सके। बैठक में यह भी सहमति बनी कि इन महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस और व्यापक निर्णय लेने के लिए शीघ्र ही पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पहलुओं पर विस्तार से विचार कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में जानकारी डॉ. जी. एल. मीना, मीडिया प्रकोष्ठ एवं जनसंपर्क अधिकारी, एमपीयूएटी उदयपुर द्वारा दी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को उदयपुर में निकलेगी भव्य वाहन रैली एवं शोभायात्रा भाजपा देहात में स्थापना दिवस पर संगठन सुदृढ़ीकरण और बूथ मजबूती पर जोर