24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। भारत रत्न एवं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 108 वीं जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर के इंदिरा कॉलोनी चौराहे पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह का वातावरण राष्ट्रभक्ति, आदर और कृतज्ञता से सराबोर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर इंदिरा गांधी को नमन किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की वह विराट हस्ती थीं, जिनके नेतृत्व में देश ने न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलताएँ हासिल कीं, बल्कि हरित क्रांति और बैंक राष्ट्रीयकरण जैसे दूरगामी निर्णयों से देश की आर्थिक व सामाजिक संरचना भी मजबूत हुई।शारदा ने कहा, “इंदिरा गांधी ने भारत की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”कार्यक्रम में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पारख, सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, ब्लॉक मुख्य संगठक उदित मीणा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोहर सिंह मीणा, सचिव आईदान गड़वी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फै़सल खान, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नीलू शर्मा, तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने “इंदिरा गांधी अमर रहें”, “जब तक सूरज चाँद रहेगा,इंदिरा जी का नाम रहेगा” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। साथ ही इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए समाज व जनहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मण्डलाचारण के विद्यालय में मुख्य स्वागत द्वार की घोषणा कर कार्य का किया शुभारम्भ चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में पश्चिम-मध्य रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की आवश्यकता – सांसद जोशी