— फतह सिंह राठौड़ बोले—शहीदों और आतंकवाद पीड़ितों की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

उदयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान को लेकर उदयपुर में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथीपोल चौराहे पर प्रदर्शन कर मदन राठौड़ का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके बयान पर आपत्ति जताई और सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों और पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर नेताओं को बयान देते समय जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि मदन राठौड़ का बयान पाकिस्तान के प्रति नरम रुख दर्शाता है। शहीद सैनिकों के बलिदान और आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों की पीड़ा को राजनीतिक बयानबाजी का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसे बयानों से शहीदों के परिवारों और आतंकवाद से प्रभावित लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।


फतह सिंह राठौड़ ने भाजपा की राष्ट्रवाद संबंधी राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि राष्ट्रवाद केवल चुनावी भाषणों तक सीमित है या शहीदों के सम्मान और देश की सुरक्षा के प्रति भी उसकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता और शहीदों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मांग की कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने बयान पर स्पष्टीकरण दें और जनता की भावनाओं का सम्मान करें। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ऐसे बयानों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे के अनुसार, प्रदर्शन में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, सचिव दिनेश श्रीमाली, ए ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, मोहम्मद अयूब, विनोद पानेरी, दलपत सिंह चुंडावत, खूबीलाल मेनारिया, रियाज हुसैन, मोहसिन खान, जयप्रकाश निमावत, राजेश जैन, रिजवान खान, अशोक तंबोली, राजेंद्र शर्मा, अमित सुवालका, सत्यनारायण टांक, यशवंत जोशी, श्याम सुंदर गुर्जर, सुरेश सोलंकी, बंसीलाल गवारिया, पार्षद राहुल माली, साजिद खान, हिदायतुल्लाह, नवीन मीणा, फिरोज अहमद शेख, समर फतह सिंह, धर्मेंद्र राजोरा, शिरीन जहां, फिरोज खान अब्बासी, सिद्धार्थ सोनी, हिरदांशु जैन और नितेश सर्राफ सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading