24 न्यूज अपडेट, जयपुर। राजस्थान में मानसून की चाल भले ही धीम हो मगर लेकिन माननीयों के वेतन की चाल काफी तेज होने वाली है। उनके चेहरों पर आर्थिक मुस्कान और बढ़ने वाली है। विधानसभा सत्र से ठीक पहले राज्य सरकार विधायकों की सैलरी और पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी में है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा विधायकों के मूल वेतन में 10 परसेंट की वृद्धि का प्रस्ताव अंतिम दौर में है। वर्तमान में एक विधायक को ₹40,000 मूल वेतन मिलता है, जो बढ़कर ₹44,000 हो जाएगा। सैलरी और भत्तों को जोड़कर अब कुल मासिक आमदनी ₹1,47,000 से बढ़कर ₹1,51,000 हो जाएगी। इस तरह सालभर में विधायक को ₹48,000 अतिरिक्त मिलेंगेकृजैसे हर साल एक स्मार्टफोन का तोहफ़ा।राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव की तैयारी मार्च 2025 में ही कर ली थी और विधि विभाग को मसौदा भेजा गया था। केवल मूल वेतन ही नहीं, बल्कि यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता और कार्यालय खर्च जैसे अन्य मदों में भी संशोधन की तैयारी है। पहले से ही विधायक आवास, मोबाइल बिल, पीए का वेतन जैसी सुविधाएं अलग से जारी हैं।केवल सेवारत ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त जनसेवकों को भी सरकार की इस उदारता का लाभ मिलेगा। पूर्व विधायकों की पेंशन में भी इज़ाफा तय है। अभी एक बार विधायक रहे व्यक्ति को ₹35,000 मासिक पेंशन मिलती है। इसके बाद हर अतिरिक्त वर्ष के लिए ₹1,600 जोड़े जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, दस साल विधायक रहे व्यक्ति को ₹43,000 मासिक पेंशन मिलती है।इस क्रम में दो बार विधायक रहे व्यक्ति को ₹43,000, तीन बार को ₹51,000, चार बार को ₹59,000, पांच बार को ₹67,000 और छह बार विधायक रहे जनसेवक को ₹75,000 प्रतिमाह पेंशन मिलती है। यह पेंशन पूर्णरूप से सुरक्षित हैकृकिसी पीएफ या ईपीएस कटौती से मुक्त।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29 जुलाई 2024 को विधानसभा में ऐलान किया था कि विधायकों की सैलरी और पूर्व विधायकों की पेंशन में हर साल बढ़ोतरी की जाएगी। अब जब यह घोषणा एक वर्ष की उम्र पार कर चुकी है और स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सत्र आहूत होने की संभावना है, तो सरकार पर अपनी बात निभाने का नैतिक और राजनीतिक दबाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।इनके त्याग के तो कहने ही क्या?उधर, राज्य के मंत्रियों ने फिर से ‘त्याग की राजनीति’ का परिचय देते हुए अपने वेतन में कोई वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट सचिवालय के अनुसार, मुख्यमंत्री समेत सभी 24 मंत्रियों ने वेतन वृद्धि संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं रखा है। ऐसे में वे जनता के सामने ‘त्याग और तपस्या’ की परंपरा का प्रतीक बने रहने का प्रयास करते दिख रहे हैं, कम से कम काग़ज़ों पर तो सही।आम जतना की पेंशन का करिये मुजाहिराराज्य की आम जनता इस बीच महंगाई राहत कैंपों की कतारों में लगी है। कोई ₹1,500 की वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार कर रहा है, तो कोई सब्सिडी वाले बिजली बिल की आस में है। लोकतंत्र में बराबरी की उम्मीद अब भी ज़िंदा है, बस फर्क इतना है कि जनता राहत के लिए ‘राशन कार्ड’ दिखाती है, और जनप्रतिनिधि वेतन बढ़ाने के लिए ‘पद’।कितनी बार विधायक रहने पर कितनी पेंशन मिलेगी (संक्षिप्त जानकारी)ः1 बार विधायकः ₹35,000 प्रति माह2 बार विधायकः ₹43,000 प्रति माह3 बार विधायकः ₹51,000 प्रति माह4 बार विधायकः ₹59,000 प्रति माह5 बार विधायकः ₹67,000 प्रति माह6 बार विधायकः ₹75,000 प्रति माह(हर अतिरिक्त वर्ष के लिए ₹1,600 की बढ़ोतरी शामिल) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोसल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹16.57 लाख हवाला और सोने के साथ महाराष्ट्र का संदिग्ध दबोचा गुमनाम आर्टिस्ट की ने उड़ाए होश, जयपुर मेट्रो की बोगी पर रात के अंधेरे में पेंटिंग बनाकर हुआ फरार