“पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन”

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी आर्थिक एवं विदेश नीति, लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के पश्चात प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की गई।

निंबाहेड़ा ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार प्रातः 11 बजे आयोजित बढ़ती महँगाई के इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष व्यक्त किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी एवं नौकरीपेशा वर्ग पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जबकि जनता की आय लगातार घटती जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई बेलगाम हो चुकी है और केंद्र सरकार आमजन को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने जनता की कमर तोड़ दी है। आम आदमी अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ होता जा रहा है।
आंजना ने कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है, जबकि आवश्यकता पेट्रोलियम पदार्थों एवं घरेलू गैस पर करों में कमी कर आमजन को राहत देने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान परेशान है और आमजन महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण करने एवं पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के दाम कम करने हेतु ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देगी।

प्रदर्शन के दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ महासचिव यशपाल सिंह शक्तावत,जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष बाबूलाल आंजना,जिला कांग्रेस कमेटी सचिव नुसरत खान, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, ब्लाक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हाजी शब्बीर गौरी, जिला अल्पसंख्यक विभाग प्रवक्ता आज़ाद गौरी, जिला स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ महासचिव रमेश तेली,जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला सचिव बापुलाल गायरी, खेमराज कुमावत, निंबाहेड़ा विधानसभा एन एस यू आई अध्यक्ष दीपक धाकड़,सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राजेश सांड, नगर एन एस यू आई अध्यक्ष राहुल सेन, ब्लाक एन एस यू आई अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना, कमलेश धाकड़,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, चांदमल विरानी, महासचिव मनीष जारोली, ओम प्रकाश शर्मा, समुद्र सिंह गुंडूसुर, जावेद खान, सचिव अबरार अहमद, धीरज नगरिया, दुर्गेश्वर भराड़ीया, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार जैन, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, ब्लाक प्रवक्ता बालकिशन अहीर,आई टी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष बापूलाल जाट उपसरपंच बाडी कैलाश आंजना,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट,उदयराम पहाड़िया, खेमराज मेघवाल, बंटी मीणा, रामस्वरूप जाट, किशोर शर्मा, मोहनलाल पिरा,मांगरोल ग्राम पंचायत प्रशासक गोपाल रूल, डला उर्फ किशनपुरा ग्राम पंचायत प्रशासक बाबूलाल धाकड़, पूर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़,देवीलाल पाटीदार, कंवरलाल धाकड़, मिठूलाल धाकड़, उपसरपंच सुरेश मेघवाल, शंभुलाल कुमावत,पारस आंजना,अधिवक्ता अरविंद गोयल, यू एस शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य केसरी मल मीणा,पुखराज पालेचारामलाल अहीर,,प्रदीप मदानिया, चन्द्र प्रकाश चारण, नवल बापू, दिनेश बापू, किशन चारण,विकाश धाकड़, बढ़ावली, विकास धाकड़ संतोष पुरिया, सुनील बेनीपुरिया, सुनीत जाट, मुकेश जाट, लाल सिंह जाट, भरत धाकड़,बाबू खान मेव, श्रीनिवास नायमा, युवा मंडल अध्यक्ष कनेरा कन्हैयालाल मेघवाल, राजेश धाकड़,शांतिलाल डांगी, हेमराज डांगी, नारायणलाल भील, बंशीलाल मीणा, राजेश अस्तौलिया, संकित जैन, पंकज कुमावत, हरिकिशन माली, विजय आंजना, आशुतोष टांक, उबैद खान, आकाश, भूपेंद्र, राजू, हर्षित सेन, दुर्गेश कुमावत, आदित्या पहाड़िया, राजू मेघवाल मकनपुरा, बद्रीलाल पुरबिया चांदखेड़ा, घनश्याम सिंह राणावत, ओंकारलाल धाकड़, रोहित राठौड़, कमल गुर्जर, यशवन्त सेन,सत्यनारायण शर्मा, रामनारायण शर्मा, हीरालाल गायरी, ऊंकारलाल धाकड़, दशरथ साहू सुरेश आचार्य, लक्की तेली, चांदमल सोनावा, हितेश भराडीया, सुरेश मीणा, भेरूलाल गुर्जर, दिनेश बाथरा, गोपाल टेलर, करण जीनगर, विक्की चोपड़ा, विवेक साहू, राहुल गवारिया, मनोहर जाट, मंजूर आलम, इमरान ख़ान, बालचंद गायरी, लक्ष्मण बैरागी, मुकेश टेलर,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन,जनप्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठनों से जुड़े पदाधिकारीगण,आमजन एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपतलाल धाकड़, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक के नेतृत्व में किया गया। अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करने हेतु उपस्थित सभी कांग्रेसजनों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading