24 News Udpate निम्बाहेडा (कविता पारख) उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुंड गांव के पास हुए निजी बस हादसे के बाद जिला कलक्टर डॉ. मंजू जिला चिकित्सालय पहुंचीं तथा घायलों की कुशलक्षेम पूछकर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह बस चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर सांवलिया जी मंदिर जा रही थी, तभी मार्ग में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक श्रद्धालु की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार हेतु उदयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज प्रारंभ करवा दिया गया है। अन्य घायल श्रद्धालुओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में भर्ती घायलों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा आवश्यक दवाइयों, जांचों एवं चिकित्सा सुविधाओं की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा घायलों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस की गति अधिक होने के कारण हादसा हुआ। इस पर जिला कलक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

जिला कलक्टर ने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में कचरे में आग नहीं लगाने तथा नगर परिषद के माध्यम से कचरे का नियमित एवं व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं परिजनों को चिकित्सालय में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

. इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश चंद्र धाकड़, तहसीलदार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ताराचंद गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चिकित्सालय में उपचार एवं व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading