उदयपुर। स्टेट बैंक आफ इंडिया याने कि एसबीआई के कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों के संगठन ने कार्यस्थल पर बढ़ते दबाव, स्टाफ की कमी, सुरक्षा जोखिम और वेतन असमानता जैसे मुद्दों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। चूंकि इससे पहले शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा, ऐसे में लगातार चार दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

जोधपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में यूनियन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन लगातार द्विपक्षीय समझौतों की अनदेखी कर रहा है। संगठन का कहना है कि उनका आंदोलन केवल कर्मचारियों के हित तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंकिंग व्यवस्था और ग्राहकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर भी है। कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगपत्र जारी कर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

स्टाफ की कमी से बढ़ा दबाव

यूनियन का दावा है कि लंबे समय से निचले स्तर पर पर्याप्त भर्तियां नहीं होने से शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से मैसेंजर पदों पर वर्षों से भर्ती नहीं होने के कारण क्लेरिकल कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं। दूसरी ओर शाखाओं और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। संगठन के अनुसार सशस्त्र गार्ड्स की संख्या लगातार घट रही है, जबकि एटीएम चोरी और बैंक डकैती के प्रयास बढ़े हैं।

आउटसोर्सिंग पर गंभीर सवाल

बैंकिंग कार्यों में बढ़ती आउटसोर्सिंग को लेकर भी यूनियन ने चिंता जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि बाहरी एजेंसियों के जरिए संवेदनशील बैंकिंग डेटा और केवाईसी दस्तावेजों तक पहुंच बनने से डेटा लीक और धोखाधड़ी का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही क्रॉस-सेलिंग के दबाव में ग्राहकों को ऐसे बीमा उत्पाद बेचे जा रहे हैं, जो उनकी जरूरतों के अनुरूप नहीं होते।

वेतन और पेंशन व्यवस्था पर विवाद

कर्मचारी संगठनों ने वेतन वृद्धि में असमानता का मुद्दा भी उठाया है। उनका आरोप है कि समझौते में तय प्रावधानों के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अलग-अलग लाभ दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नई पेंशन योजना में विकल्पों की कमी, मेडिकल रीइम्बर्समेंट और ट्रांसफर नीति को लेकर भी असंतोष सामने आया है।

चरणबद्ध आंदोलन शुरू

हड़ताल से पहले कर्मचारी संगठन प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे। इसके तहत जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, प्रशासनिक कार्यालयों के बाहर धरना और कैंडल मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को अखिल भारतीय स्तर पर बैंक हड़ताल की जाएगी।

बैंक कर्मचारियों के इस आंदोलन से मई के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग सेवाओं, नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और शाखा कार्यों पर व्यापक असर पड़ सकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading