24 News Update चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन में पदस्थ एसडीएम और आरएएस अधिकारी राजेश सुवालका को अज्ञात व्यक्ति ने 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। धमकी देने वाले ने पत्र में लिखा कि यदि रुपए नहीं दिए गए तो गोली मार दी जाएगी। मामले की रिपोर्ट एसडीएम के पिता ने सुभाषनगर थाने में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सादे कागज पर लिखा धमकी भरा पत्रसुभाषनगर थाना क्षेत्र के रमा विहार निवासी रामकिशन सुवालका ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा राजेश सुवालका कपासन में एसडीएम पद पर कार्यरत है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सादे कागज पर हाथ से लिखकर 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। पत्र में यह भी लिखा है कि रुपए नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है।पुलिस जुटी जांच मेंसुभाषनगर थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी भरा पत्र लिखने वाले की पहचान के लिए फोरेंसिक और तकनीकी जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने धमकी क्यों दी — किसी रंजिश के चलते या केवल भय फैलाने के लिए, यह भी जांच का विषय है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ एसीबी के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह राठौड़ का जयपुर मुख्यालय में ट्रांसफर, अनंत कुमार को चौकी का चार्ज मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में भक्ति और प्रकाश का संगम, 11 हजार दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर, गूंजे “जय सांवलियाजी” के जयकारे